वाराणसी में धूप में बैठी महिला को अचानक गोली लगी। जिससे वह घायल हो गई। उसका घर गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल के पास होने के चलते बट पर फायरिंग के दौरान घटना हुई।
39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में फायरिंग के अभ्यास के दौरान बाउंड्री वॉल के समीप कादीपुर जंगल में शनिवार को धूप सेंक रही एक महिला के दाएं कंधे पर गोली लग गई। सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस ने महिला को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शिवपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर जंगल में 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की बाउंड्री वॉल के समीप दिनेश भारद्वाज का मकान है। दिनेश की पत्नी चांदनी (27) बाउंड्री वॉल के समीप बैठ कर धूप सेंक रही थी। ट्रेनिंग सेंटर के अंदर रंगरूट फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे।
उसी दौरान किसी रंगरूट के असलहे से निकली गोली चांदनी के दाएं कंधे पर लग गई। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि महिला का उपचार कराया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।