फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छात्रा की साइकिल से कार में आया स्क्रैच तो आग बबूला हुई महिला दरोगा, बोली- गूंडागर्दी चल रही है

Sat, 31 Aug 2024 12:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में एक छात्रा को कार में सटाकर साइकिल खड़ा करना महंगा पड़ गया। कार में स्क्रैच लगने पर महिला दरोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छात्रा के घरवालों को जमकर सुनाया।  
विज्ञापन
महिला दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाने में तैनात एक महिला दरोगा की कार से सटाकर साइकिल खड़ी कर एक छात्रा कोचिंग चली गई। छात्रा की साइकिल से कार पर स्क्रैच लग गया। फिर क्या था दरोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे छात्रा के परिवार वालों ने जब दरोगा से बात करने की कोशिश की तो वह उन्हें चौबेपुर थाने ले गई। मामला एसएचओ चौबेपुर जगदीश कुशवाहा की जानकारी में आया तो उन्होंने दरोगा को फटकार लगाई। इसके साथ ही छात्रा और उसके परिजनों को थाने से जाने को कहा। 
विज्ञापन


एसएचओ चौबेपुर ने कहा कि दरोगा की अभी नई-नई नियुक्ति है। उन्हें समझाया जाएगा कि पब्लिक से कैसे व्यवहार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें