फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति से अनबन के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़ंकप

Sun, 15 Nov 2020 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में रविवार की भोर में महिला का शव घर के एक कमरे में फंदे लटकते हुआ मिला। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई। लोगों के अनुसार रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी।


मिर्जापुर जिले के कमासपुर गांव निवासिनी चन्दा देवी(32) की दस पूर्व शादी सहजौर गांव निवासी अनिल पटेल से हुई थी। दोनों को एक पुत्र आशीष(6) व पुत्री छोटी(4) है। शनिवार की रात दिवाली के दिये जलाने और पूजा पाठ के बाद किसी बात को लेकर अनबन हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद चन्दा एक कमरे में चली गयी और कमरा अंदर से बंद कर लिया। रविवार की भोर में जब परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुली तो वह कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली। घटना के बाद परिवार वालो के होश उड़ गए।

Trending Videos
विज्ञापन

आनन-फानन शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर एसआई सुनील मिश्रा फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें