Varanasi News : वाराणसी जिले में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाने में चिलबिला गांव निवासी मीना देवी ने अपने पति कैलाश कुमार और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मीना देवी के अनुसार, उनकी शादी 29 मई 2011 को कैलाश कुमार के साथ हुई थी। उनके दो नाबालिग पुत्र हैं। मीना का आरोप है कि उनके पति कैलाश कुमार और देवर महेंद्र आए दिन शराब पीकर उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट करते हैं। देवर महेंद्र कई बार अभद्रता भी कर चुका है। उन्होंने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट की। प्रताड़ित करने में देवरानी सोनी देवी और सास निर्मला देवी भी शामिल रहती हैं।
मीना देवी ने बताया कि इसके पहले उन्होंने जौनपुर के नेवढ़िया थाने में दो बार शिकायत दर्ज कराई थी। 7 नवंबर 2023 को एक समझौता पत्र भी तैयार किया गया था। मगर, ससुराल के लोग पुलिस-प्रशासनिक आदेश की भी परवाह नहीं करते।