फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: खुदकुशी की नियत से पटरी पर लेटी महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं

Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

खुदकुशी की नियत से पटरी पर लेटी महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन महिला को एक खरोंच तक नहीं आई। लोग यही कहे कि जाको राखे साइयां मार सके न कोए। 
विज्ञापन
खुदकुशी की नियत से पटरी पर लेटी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेवापुरी स्टेशन स्थित खिल्लूपुर गांव के सामने शुक्रवार शाम एक ऐसी घटना घटी, जिसे जानकर लोग हैरत में पड़ गए। घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी की नियत से लेट गई।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि ऊपर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई, लेकिन महिला को एक खरोंच तक नहीं आई। महिला को जीवित देख स्टेशन के आसपास रहने वाले कर्मी और लोग आश्चर्यचकित थे। लोग यही कहे कि जाको राखे साइयां मार सके न कोए। कहा कि महिला का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

कपसेठी थाना अंतर्गत नेवढिया गांव की रहने वाली पार्वती (25 वर्ष) बीमारी और पारिवारिक  कलह से परेशान होकर जान देने की नियत से शाम को उत्तर रेलवे के सेवापुरी स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास खिल्लूपुर गांव के सामने ट्रैक पर लेट गई।
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी में पतंग लूटने के दौरान कुएं में गिरा किशोर, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम

उसे बचाने के लिए ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। महिला ट्रेन गुजरने के बाद उठ बैठी। स्थानीय लोगों ने महिला को पटरी से हटाया। इधर,  लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया।
पढ़ें: बिजली विभाग के एक्सईएन पर छेड़खानी का आरोप, पीड़िता बोली- नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हैं
विज्ञापन

इलाके की सबसे वृद्ध महिला की मौत

चौबेपुर क्षेत्र के कादीपुर कलां गांव निवासी राजमती देवी (108 वर्ष) की सोमवार को मौत हो गई। उनका दाह संस्कार गौरा उपरवार घाट पर किया गया। उनको पांच पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़े बेटे अवकाश प्राप्त शिक्षक चन्द्रशेखर सिंह, विजय बहादुर सिंह, डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, परमहंस सिंह, अनिल कुमार सिंह सहित भरा पूरा परिवार है।

इनके निधन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व विधायक त्रिभुवन राम, वरिष्ठ भाजपा नेता नवेंदु प्रकाश उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, प्रो. राकेश उपाध्याय, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, मंजीत सिंह, सोनू कन्नौजिया, सृजन चतुर्वेदी आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें