फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर होगी ट्रैफिक समस्या, बनेंगे पार्किंग स्थल

Fri, 27 Nov 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने गुरुवार को मंडलीय सभागार में पूरे तेवर में नजर आए।
विज्ञापन

काशी के विकास के लिए चल रही योजनाओं को जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाने के लिए मातहत अफसरों के पेच कसे और उन्हें निर्देशों की घुट्टी भी पिलाई।
मुख्य सचिव ने शहर की यातायात व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, बिजली, पानी, मेट्रो रेल परियोजना आदि की प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
 उन्होंने मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण को निर्देश दिया कि ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। ताकि इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जा सके।
साथ ही, पांडेयपुर से आशापुर और हुकुलगंज मार्ग निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई और मंडलायुक्त से कहा कि विलंब के कारणों का पता लगाकर अवगत कराएं। साथ ही, पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने की ताकीद भी की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने मंडलीय सभागार में जिले और मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश दिया कि हर हाल में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहनी चाहिए।
उन्होंने शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पार्किंग स्थल, वन-वे की व्यवस्था और सिग्नल लाइट लगाने के लिए मंडलायुक्त को प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया।
 उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उनसे सख्ती के साथ निबटा जाए। करीब छह किमी लंबे पांडेयपुर से आशापुर फोरलेन मार्ग निर्माण की देरी और अब तक सिर्फ 25 फीसदी काम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
14 करोड़ की लागत से इस सड़क को बनाया जाना है।  साथ ही हुकुलगंज से पांडेयपुर मार्ग को भी जल्द बनाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान ही उन्होंने जौनपुर के सीडीओ और डोभी के बीडीओ से कांफ्रेंसिंग कर पंचायत चुनाव की जानकारी ली। उन्होेंने सीडीओ को निर्देश दिया कि हर हाल में शांति तरीके से चुनाव होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीआईजी एसके भगत, जिलाधिकारी राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ विशाख जी, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें