उधर, मृतका नीतू की मां प्रमिला देवी ने पुलिस को बताया कि विकास और नीतू के बीच इधर कुछ माह से नहीं बन रही थी। आरोप लगाया कि विकास ने बेटी को धक्का देकर मारा है। प्रमिला की तहरीर पर विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की प्रमिला देवी की तहरीर पर विकास पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।