रामनगर का किला, काशी विश्वनाथ और बीएचयू विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
बनारस टूरिस्ट गाइड एशोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सेठ ने बताया कि पिछले साल पर्यटन राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी के साथ बैठक कर अपनी समस्या भी बताई थी। जिस पर आश्वासन के बाद अब तक कोई सहायता नही मिल पाई है। सरकार की ओर से गरीबों के लिए राहत पैकेज दिए जाने के अलावा जरूरतमंद गाइडों के किए किसी प्रकार की सुविधा या भत्ते की घोषणा नहीं की गई। इनमें कई ऐसे गाइड हैं, जिन्होंने अपनी जमा पूंजी भी गंवा दी है।