फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पार्टी से नहीं लौटा पति तो पत्नी ने लगाई फांसी, दो साल पहले धर्म बदलकर किया था प्रेम विवाह

Wed, 18 Jan 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के ककरमत्ता में मंगलवार देर रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति पार्टी में गया था। दोनों ने दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार-बार फोन करने के बाद भी पति देर रात तक पार्टी से घर नहीं लौटा तो पत्नी नाराज हो गई। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार अलसुबह इसकी जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना वाराणसी के दक्षिणी ककरमत्ता की है। पश्चिम बंगाल निवासी शिवलीबाग ने फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दो साल पहले ककरमत्ता निवासी शमशेर खान से प्रेम विवाह किया था। यह उसकी दूसरी शादी थी। शमशेर से शादी के बाद शिवलीबाग धर्म बदल कर रुखसाना बानो बन गई।  

विज्ञापन


मृतका के देवर अरमान खान ने बताया की भाई शमशेर खान बीती रात पार्टी में गया हुआ था। रात 11:00 बजे रुखसाना ने पति को फोन कर घर आने को कहा। लेकिन कई घंटे बाद तक शमशेर घर नहीं लौटा। पति के न आने से उदास रुखसाना अपने कमरे में सोने चली गई।

शमशेर घर लौटा तो भाई ने खोला दरवाजा

शमशेर करीब तीन बजे घर लौटा तो उसके भाई अरमान ने दरवाजा खोला। फिर दोनों भाई सोने चले गई। करीब साढ़े चार बजे नमाज के लिए अरमान उठा तो देखा कि स्टोररूम और बाथरूम के रास्ते का दरवाजा बंद है। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका में उसने बाकी परिजनों को नींद से जगाया।

रुखसाना बानो - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा न खुलने पर रोशनदान से झांककर देखा। अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। रुखसाना दीवार में हुक के सहारे साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकी थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। फंदे से रुखसाना को नीचे उतारा। तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के पश्चिम बंगाल स्थित परिजनों को घटना की सूचना दी गई। रुखसाना को 5 वर्ष की बेटी हिना पहले पति से थी। शमशेर से डेढ़ वर्ष का पुत्र सोहेल खान है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें