फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसकी होगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी? सपा ने चंदा यादव को बनाया उम्मीदवार

Fri, 04 Jun 2021 04:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम तय करना शुरू कर दिया है। वाराणसी में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने चंदा यादव को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की जिला पंचायत सदस्य चंदा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।  काशी विद्यापीठ की जिला पंचायत सदस्य चंदा यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि वाराणसी में  जिला पंचायत अध्यक्ष सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन


 सपा के  अलावा अभी किसी और दल ने अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। सपा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि लखनऊ से इसकी स्वीकृति मिल गई है। पार्टी की ओर से चंदा यादव ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी।  पार्टी के पास 15 वोट मौजूद है। जबकि बाकी वोट के लिए प्रयास जारी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भले ही अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सपा ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।  वाराणसी में जिला पंचायत की 40 सीटें हैं। इनमें से एक सीट पर प्रत्याशी की मौत हो गई है। जिसके चलते यह रिक्त हो गई है। जीतने के लिए पार्टी को 20 प्लस वन के जादुई आंकड़े को प्राप्त करना है।
विज्ञापन


इस नाते 21 सदस्यों को अपने पाले में करने की मुहिम शुरू हो गई है। 40 में से 11 निर्दलीय जीते हैं। जिस पार्टी को इनका समर्थन होगा। उस पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। सभी दलों द्वारा तकरीबन 25 सदस्यों अपने पाले में करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि विषम परिस्थितियों में हार जीत के फैसले में कोई रुकावट ना आने पाए।


 
विज्ञापन

भाजपा से कौन होगा उम्मीदवार ?

वहीं भाजपा से पूनम मौर्य और सरिता प्रजापति के नाम की चर्चा चल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी के पास कई नाम आए हैं अभी किसी नाम पर फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी से जुड़े 16 सदस्य जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। इसके अलावा और भी जिला पंचायत सदस्य संपर्क में हैं। जिनकी मदद से भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी को बैठाएगी।
 
 बता दें कि पंचायत चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के अलावा छोटी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा), अपना दल (एस) और अपना दल (कृष्णा गुट) के जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें