फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का गर्म दिन रहा बुधवार, पारा 31 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंगलवार को सुबह नम हवा और दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहने के बाद बुधवार को मौसम फिर बदल गया। धूप तीखी होने और हवा न चलने की वजह से गर्मी अधिक रही। बुधवार को अधिकतम तापमान भी बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस तरह सीजन का सबसे गर्म दिन बुधवार रहा।
विज्ञापन

जिस तरह से मौसम बदल रहा है और दिन में धूप तेज हो रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि ठंड खत्म हो रही है। मंगलवार का अधिकतम तापमान जहां 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं बुधवार को बढ़कर 31.5 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 13.6 से बढ़कर 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें