फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हवा की रफ्तार थमी..., मार्च में मई जैसी धूप, पारा भी बढ़ा; 19.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Fri, 14 Mar 2025 03:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गर्मी से वाराणसी भी तपने लगी है। आसमान पर सूरज चढ़ते ही घाटों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं, सड़कों पर चलने वाले लोग गमछे का सहारा लेने लगे हैं। माैसम विभाग ने माैसम का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
वाराणसी में बढ़ने लगी धूप की चुभन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weather Update: सुबह हवा में नमी है लेकिन दोपहर में हो रही तीखी धूप ने लोगों को तपा दिया है। मार्च में ही मई जैसी धूप होने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है। तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने भी मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में सुबह हवा में नमी के साथ ही पछुआ हवाएं भी चल रही थी। इस वजह से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था।

इधर मार्च महीने की शुरुआत में ही मौसम ने ऐसी करवट ली है कि दिन में तो धूप हो रही है, रात में भी गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही हवा नहीं चली, इस वजह से धूप भी अन्य दिनों की तुलना में बहुत तीखी रही।
विज्ञापन


मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में आमतौर पर तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन इस बार अभी ही तापमान 38 के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को दिन में 2 बजे ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान जो बुधवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस था, वह गुरुवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मार्च महीने में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी भी बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

एक नजर में तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 मार्च 37.8 17.6
11 मार्च 33.3 16.4
10 मार्च 33.2 15.1
09 मार्च 31.6 13.8
08 मार्च 31.3 13.0
07 मार्च 27.2 13.0
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें