गर्मी में बिजली की मांग में बेतहाशा बढोत्तरी होने से ओवरलोड ट्रांसफार्मर जलने की घटना में बढ़ोत्तरी हुई है। बिजली विभाग के मुताबिक लाखों उपभोक्ता बिना जानकारी दिए नियत भार से तीगूनी ऊर्जा की खपत कर रहे हैं। तय भार से अधिक ऊर्जा एसे उपभोक्ताओं की पहचान कर ली गई है। उन्हे बुधवार से नोटिस भेजकर भार बढ़वाने को कहा जाएगा।
नोटिस के तीन महिने में अंदर भार बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी। एसई दीपक अग्रवाल के मुताबिक जो उपभोक्ता बिना भार बढ़वाए बेतहशा ऊर्जा दोहन करने का खामियाजा सामान्य उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है ऐसे में ज्यादा बिजली खर्च करने वालों पर पेनाल्टी की कार्रवाई करने के साथ भार बढ़ाया जाएगा।
बताया कि मंगलवार को चार बड़ी चोरी पकड़ने के साथ 275 बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ 15 लाख की वसूली की गई। अप्रैल माह में ही बिजली की मांग ठंड के मुकाबले दोगूने से ज्यादा पहुंच गई है। अभी मई जून की गर्मी बाकी है ऐसे में बिजली की मांग में और भी बढ़ोत्तरी संभव है। अधिकारियों के मुताबिक मीटर जांच अभियान के अलावा कंटिया डालकर चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।