फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: झुलसाने वाली गर्मी से हाल बेहाल, पारा 43 के पार, जानें अगले तीन दिन के मौसम का मूड

Sun, 11 Jun 2023 10:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गर्मी से त्राहिमाम की स्थिति है। सुबह सात बजे से ही गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते-होते यह हवाएं आग का गोला बनकर बरस रही हैं।
विज्ञापन
गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में दो दिन से चल रहे हीट वेव का असर दिखने लगा है। तीखी धूप के साथ गर्म हवाएं ऐसी चल रही हैं कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। रविवार सुबह से ही धूप की तपिश तेज है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जून महीने के शुरूआत से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। दोपहर में तेज धूप के साथ ही गर्मी भी बढ़ जा रही है।

शाम को भी हवा में नमी नहीं है कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी तपिश अधिक रही। सबसे अधिक परेशानी सड़क पर चलने वालों को हुई। क्योंकि, सामने से चेहरा झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में तेज धूप से परेशान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
 बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें