फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में पारा फिर पहुंचा 45 के पार, तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार

Sun, 12 Jun 2022 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में तापमान शनिवार को फिर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे दिन तीखी धूप लोगों के साथ जीव जगत को भी भी झुलसाती रही। आज सुबह से सूरज की तल्खी के बीच हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों की बेचैनी भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन दिन तक हीटवेव चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को फिर बढ़कर 45 तक पहुंच गया। शनिवार को दिन में भी पछुआ गर्म हवाएं चलती रहीं। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून के बाद तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मानसून के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

25 जून के बाद मानसून का असर देखने को मिल सकता है। उत्तरी पछुआ हवाओं का ही असर है कि सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है। दोपहर में तो इतनी तीखी धूप हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को धूप तेज रही। सड़क पर बाइक से और पैदल चलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए चेहरा ढककर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ।  सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को फिर बढ़कर 45 तक पहुंच गया। न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पछुआ गर्म हवाओं की वजह से ही गर्मी बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें