फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने काशी में बढ़ा दी ठंड, धूप का असर भी हुआ कम

Tue, 19 Dec 2023 10:35 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Weather News Update: पिछले एक सप्ताह से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों के मौसम पर पड़ा है। यही वजह है कि सुबह और रात में बाहर निकलने में ठंड भी ज्यादा लग रही है। 
विज्ञापन
तापमान में गिरावट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर वाराणसी और आसपास के जिलों में दिखने लगा है। दिन में धूप हो रही है लेकिन पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने की वजह से उसका असर कम रहा। पिछले 24 घंटे में 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान कम होकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार की सुबह भी लोगों ने गलन महसूस किया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकलने लगा।  
विज्ञापन


पहाड़ों पर सप्ताह भर से हो रही बर्फबारी
पिछले एक सप्ताह से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। सुबह और रात में बाहर निकलने में ठंड भी ज्यादा लग रही है। सोमवार को तो रात में बाहर निकलने वालों ने गलन जैसा अहसास किया। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पारा गिर रहा है। पहाड़ों से आने वाले बर्फीली हवाओं ने ठंड भी बढ़ा दी है। इस समय पछुआ हवा चल रही है, लेकिन उसमें नमी अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी के साथ ही ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें