फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 माह में बनकर तैयार होगी क्रिटिकल केयर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का काम 15 महीने में पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी स्थित बरकी से इसका शिलान्यास किया। इसका सजीव प्रसारण कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह सहित अन्य लोगों ने देखा। ट्रॉमा सेंटर परिसर में ओपीडी ब्लॉक के पास 119.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यूनिट का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग करेगा। यहां सफाई सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें