वाराणसी में मंगलवार को हल्की बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वाराणसी में दो दिन से तेज धूप और उमस के बाद नम पुरवा हवा के साथ ही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
वाराणसी में दो दिन से तेज धूप और उमस के बाद मंगलवार को दोपहर में नम पुरवा हवा के साथ ही तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गरज चमक के साथ हुई बारिश से शहरी इलाकों में जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं ग्रामीण इलाकों में बारिश की बूंद पड़ते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से तेज धूप के साथ ही हवा की रफ्तार भी थमी थी। इस वजह से उमस से लोग बेचैन हो गए थे। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे अचानक हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। इधर गंगा में आई बाढ़ के कारण छत पर रहने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार नम पुरवा हवाओं का दबाव बढ़ने की वजह से बारिश हो रही है। अभी दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।