वाराणसी से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को गेल ने बिना कनेक्शन के ही 48 हजार का पीएनजी का बिल भेज दिया। शख्स ने बताया कि गेलकर्मी 2020 में पीएनजी कनेक्शन के नाम पर चेक ले गए लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं लगा।
वाराणसी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लिए बिना ही 48 हजार का बिल आ गया। सुंदरपुर निवासी राधेश्याम ने गेल के नंबर पर शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। राधेश्याम (80) से गेलकर्मी 2020 में पीएनजी कनेक्शन के नाम पर चेक ले गए लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं लगा।
विज्ञापन
बिना कनेक्शन लगे ही बिल पहुंच गया है। टोल फ्री नंबर पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हरहुआ के कंट्रोल रूम प्रभारी गौतम ने बताया कि सेल्फ बिलिंग की व्यवस्था है। पीएनजी मित्र ऐप से ही बिल जेनरेट हो जाता है। हमारे यहां इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।