फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather news: पछुआ हवाओं से बदला वाराणसी का मौसम, तीन डिग्री नीचे गिरा तापमान, काशी आने से पहले पढ़ें ये खबर

Fri, 10 Mar 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बुधवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। गुरुवार को भी सुबह जहां तेज नम हवाएं चलीं। इसका असर ही था कि दोपहर में धूप बहुत असरदार नहीं रही। शाम को भी मौसम ठंडा ही बना रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जो कि सामान्य से केवल एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। 
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछुआ हवाएं चलने से मौसम बदल गया है। सुबह करीब सात से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे लोगों ने सिहरन महसूस की। मौसम में इस बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। गुरुवार को भी सुबह जहां तेज नम हवाएं चलीं। इसका असर ही था कि दोपहर में धूप बहुत असरदार नहीं रही। शाम को भी मौसम ठंडा ही बना रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जो कि सामान्य से केवल एक डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान बुधवार को 20.2 की जगह गुरुवार को कम होकर 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इस तरह का मौसम अभी दो-तीन दिन बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें