माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम इस महीने गंदगी करने वालों का चालान काटेगा। स्वच्छता निरीक्षकों को प्रतिदिन कम से कम 50 घरों के चालान का लक्ष्य दिया गया है। अपर नगर आयुक्त की अगुवाई में टीम गठित की गई है। जो जुर्माने की कार्रवाई करेगी।
कर्मचारियों की ओर से लापरवाही बरतने पर भी कार्रवाई होगी। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की हेल्पलाइन 1533 का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। शहर के सभी काॅलोनियों, बहुमंजिली इमारतों तथा सोसायटी के सभी भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों का गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनपी सिंह ने कहा कि सभी सफाई निरीक्षकों को जुर्माने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 200 से 1000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।