फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! जलकल विभाग का पेयजल बिगाड़ देगा सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब ! जलकल विभाग का पेयजल हमारी सेहत बिगाड़ देगा। यह कहना है वरुणा पार हुकुलगंज इलाके के लोगों का जो एक महीने से दूषित पेयजल आपूर्ति की वजह से परेशान हैं। लोगों ने जलकल विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। पानी से इतनी दुर्गंध आ रही है कि पीना तो दूर इससे बर्तन तक नहीं धो सकते हैं। लोग बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर किसी तरह से काम चला रहे हैं। उधर, दूषित पेयजल आपूर्ति से संक्रामक बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि जगह-जगह बारिश का पानी जमा होने के साथ ही सीवर पाइपलाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस पानी से स्नान करने वालों के शरीर पर दाने निकल रहे हैं। महिला, पुरुष हो या बच्चे सब खुजली से परेशान हैं। हुकुलगंज इलाके में करीब 500 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि छह अगस्त को कचहरी स्थित जल संस्थान में अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायती पत्र दिया गया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत लोगों ने की थी। तुरंत जलकल के अधिकारियों को जानकारी दी गई। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने को कहा गया है।
- बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, पार्षद
दूषित पेयजल की आपूर्ति महीने से हो रही है। पानी में इतनी दुर्गंध हैं कि उसे पीना तो दूर नहाने में भी डर लग रहा है।
- हीरामनी यादव, स्थानीय निवासी
पानी से दुर्गंध आने की वजह से उसे पीया नहीं जा रहा है। किसी तरह बाजार से पानी खरीदकर पी रहे हैं।
- शाहनवाज अहमद, स्थानीय निवासी
दूषित पानी से नहाने की वजह से घर में सबको खुजली जो रही है। अधिकारियों की अनदेखी की वजह से ही इलाज कराने में ही हजारों रुपये बर्बाद हो रहे हैं।
- भारती यादव, निवासी
पीने के पानी की समस्या से पूरा इलाका परेशान है। हम बाहर से गैलन का पानी खरीद कर पी रहे हैं।
- रणविजय राय, स्थानीय निवासी
सड़क पर बर्बाद हो रही हजारों लीटर पानी
हुकुलगंज की नईबस्ती इलाके में सड़क के बीचोबीच पाइप लाइन फटने की वजह से लाखों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि फोन से शिकायत दर्ज कराई गई है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें