सिटी बसों से भी कनेक्ट होगी वाटर टैक्सी
वाटर टैक्सी के संचालन के साथ ही इनकी समयसारिणी को सिटी बसों से जोड़ा जाएगा। नमो घाट तक चलाई जाने वाली सिटी बस के समय के हिसाब से ही इस घाट से वाटर टैक्सी काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना होगी। ऐसे ही अस्सी घाट की वाटर टैक्सी को अस्सी इलाके से गुजरने वाली सिटी बस से जोड़ा जाएगा।
वाटर टैक्सी का किराया
अस्सी घाट से नमो घाट 345
हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट 125
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से अस्सी घाट 175
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से नमो घाट 175
(नोट- किराया प्रति व्यक्ति)
एक नजर में
सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच लगेंगे 10 फेरे
एक बार में वाटर टैक्सी में सवार होंगे 86 यात्री
शिवभक्त सीधे गंगा के रास्ते करेंगे काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश
गंगा द्वार से नावों के संचालन की भी कराई जा रही है तैयारी
वाटर टैक्सी के संचालन की तैयारी पूरी कराई जा रही है। इसके लिए रूट और किराया तय कर लिया गया है। सावन की शुरुआत के साथ ही वाटर टैक्सी संचालित कर दी जाएगी। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त