फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनांव में पानी की परेशानी

Tue, 04 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ad - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के लोहिया गांव खनांव में सोमवार को खंड विकास अधिकारी की चौपाल लगी, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल की आईं। इस पर बीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई तथा तत्काल रीबोर कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधूरे शौचालयों और लोहिया आवास का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने लोहिया गांव खनांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने बताया की गांव में कुल 22 हैंडपंप लगे हैंं, जिनमें से 11 हैंडपंप पिछले पांच महीने से खराब पड़े है। रीबोर के लिए कई बार ब्लाॅक कार्यालय में  शिकायत दी गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने जल निगम के अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई तथा एक सप्ताह में सभी हैंडपंपों को रीबोर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की एक सप्ताह में नहीं ठीक हुआ तो कड़ी कार्यवाई किया जाएगा।

गांव में बने लोहिया आवास में कई आवासों में प्लास्टर नहीं हुआ था। साथ ही कई में शौचालय  भी नहीं बने। इसको लेकर खंड विकास अधिकारी ने ग्राम सचिव को    अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। आशाओं से टीकाकरण के बारे में बीडीओ ने जानकारी मांगी तो वे संतोष जनक जबाब नहीं दे सकीं। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चौपाल में ग्राम प्रधान सरिता यादव सहित ब्लाॅक के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें