फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुंडों और तालाबों में लगाए जाएंगे वाटर रोटेशन सिस्टम, मछलियों बचाने के लिए लगाएंगे फव्वारे

Tue, 08 Apr 2025 05:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में कुंडों और तालाबों में मछलियां न मरें, इसके लिए वाटर रोटेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए सभी कुंड़ों और तालाबों का सर्वे कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के कुंडों में मछलियां न मरें, इसके लिए वाटर रोटेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इससे कुंडों में ऑक्सीजन का लेवल बना रहेगा। इसके लिए कुछ तालाबों में फव्वारे लगाए जाएंगे। दरअसल, गर्मी में ऑक्सीजन की मात्रा घटने से अक्सर मछलियों के मरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए यहां फव्वारे लगाए जाएंगे ताकि वाटर रोटेशन सिस्टम से ऑक्सीजन की मात्रा पर असर न पड़े।

विज्ञापन


वाटर रोटेशन सिस्टम के अलावा इन कुंडों और तालाबों को सजाने संवारने का काम होगा। इसके लिए नगर निगम की ओर सर्वे का काम जारी है। सभी कुंड़ों और तालाबों का सर्वे कराया जा रहा है। तालाब के आसपास बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। आकर्षक लाइटिंग के साथ पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र के आठों जोन में छोटे-बड़े मिलाकर 200 से अधिक तालाब हैं। इसमें अधिकांश तालाबों पर अतिक्रमण है। 

इसे भी पढ़ें; Indian Railway: आसान होगा सफर, 9 अप्रैल से चलेगी मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन; पढ़ें- पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तालाब का सुंदरीकरण स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत नदेसर तालाब, पांडेयपुर तालाब, चकरा व सोनभद्र तालाब, चितईपुर तालाब हैं। इन्हें सुंदर बनाया जा रहा है। कई तालाबों पर अतिक्रमण व पक्के निर्माण होने के चलते उनका सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। इन तालाबों को कब्जे से मुक्त करने के लिए कमेटी गठित है।
 

अधिकारी बोले
शहर के कुंडों का सुंदरीकरण कार्य कराएगा। दुर्गाकुंड की तर्ज पर अन्य जगहों पर भी फव्वारे लगाए जाएंगे। इससे वाटर रोटेट होगा। -अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें