फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शाइन सिटी के दो निदेशकों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा, अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई

Tue, 08 Apr 2025 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में कैंट थाने की पुलिस ने शाइन सिटी के दो निदेशकों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाइन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशकों और तीन एजेंट के खिलाफ विश्वकर्मा नगर कॉलोनी, सुसुवाही की इमलावती देवी की तहरीर पर कैंट थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश से की गई है।

विज्ञापन


चितईपुर की रहने वाली इमलावती देवी ने बताया कि वर्ष 2013 में राशिद नसीम और आसिफ नसीम ने साइन सिटी कंपनी बनाई थी। दोनों भाई जमीन की खरीद-बिक्री और विभिन्न प्रकार की स्कीम का प्रचार किए थे। 

लुभावने विज्ञापन के झांसे में आकर वह और उनका बेटा सौरभ सेंट्रल जेल रोड स्थित सूर्योदय कॉम्प्लेक्स में संचालित साइन सिटी के कार्यालय में गए। कार्यालय में कंपनी का एजेंट शशांक मिला। ठठरा गांव में कंपनी द्वारा विकसित कराई जा रही कॉलोनी का हवाला देकर शशांक ने 1800 वर्ग फीट के प्लॉट के बारे में जानकारी दी। मई 2017 में कंपनी को 10 लाख 80 हजार रुपये दिए गए। 
विज्ञापन


मई 2019 में कंपनी के कर्मचारी ऐनुल रसीद ने विक्रय विलेख तैयार करा कर दिया। इसके बाद कंपनी के मोहम्मद शाहिद ने भी 11 हजार रुपये लिए। मगर, आज तक न जमीन मिली और न पैसे वापस मिले। इस संबंध में पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत की शरण लेनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें