फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए रमना में बनेगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को कूड़ा और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम रमना में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनाएगा। वहां गीले और सूखे कचरे को अलग करने के बाद एनर्जी प्लांट से बिजली बनाई जाएगी। यहां उत्पादित बिजली आसपास के इलाकों में सप्लाई की जाएगी। इससे प्राप्त होने वाले राजस्व से नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

अभी कचरा निस्तारण के लिए करसड़ा में बड़े प्लांट के अलावा नगर निगम के पास मलदहिया, भेलूपुर में भवनिया पोखरी, पहड़िया मंडी और आदमपुर में पांच-पांच एमटी कचरे के निस्तारण के लिए छोटे स्तर पर वेस्ट टू एनर्जी का प्लांट संचालित है। करीब चार साल पहले इन प्लांटाें को लगाया गया था। तब से शहर में कचरा भी करीब 100 एमटी बढ़ गया है। इसका सही से उठान और निस्तारण हो सके इसके लिए रमना में एक और एनर्जी प्लांट जल्द लगाया जाएगा। इसकी क्षमता रोजाना लगभग 50-100 एमटी कूड़ा निस्तारण के आसपास होगी।
कचरा मुक्त करने के लिए यह भी है तैयारी
सबसे पहले नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। घर-घर कूड़ा उठान के लिए तय समय पर भवन स्वामी को कूड़ा देना होगा। निर्धारित समय पर कालोनियों और मुहल्लों में ट्रालीमैन को पहुंचना होगा। तय समय के बाद सड़कों-गलियों में कूड़ा फेंकने पर चेतावनी फिर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट..
शहर से निकलने वाले कचरे को समय पर निस्तारित किया जा सके, इसके लिए रमना में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनाया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। जल्द ही वहां से कचरा निस्तारण की व्यवस्था शुरू की जाएगी। डॉ. एनपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें