फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: टमाटर का जलाभिषेक करना चाहते थे अपना दल कमेरावादी के नेता, पुलिस ने रोका तो लगाए कई आरोप

Fri, 14 Jul 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को वाराणसी में अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। अपना दल कमेरावादी के नेता हरीश मिश्रा ने मंदिर में टमाटर का पूजा-पाठ किया। वो जलाभिषेक करने वाले थे। हालांकि पुलिस ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया। 
विज्ञापन
टमाटर का जलाभिषेक करना चाहते थे हरीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को वाराणसी में अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। अपना दल कमेरावादी के नेता हरीश मिश्रा ने मंदिर में टमाटर के जलाभिषेक की कोशिश की। हरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सिगरा थाने की पुलिस ने उन्हें पूजा-पाठ करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश न लगने से और जनता की परेशानी को देखते हुए वह पूजा-पाठ करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


बनारस वाले मिश्रा जी नाम से प्रसिद्ध हरीश ने कहा कि वह टमाटर का जलाभिषेक कर महंगाई में कमी लाने की प्रार्थना करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने टमाटर का ढेर लगाया और जलाभिषेक के बाद बेलपत्र चढ़ाकर आरती करने की तैयारी में थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने उन्हें पूजा से रोक दिया और अपने साथ थाने ले जाने लगी।
ये भी पढ़ें: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन


हरीश मिश्रा ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन जनता को अपना दर्द और अपना सवाल कहने भी नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि कोई भी सवाल दर्ज कराने पर विपक्ष के तमाम नेताओं के ऊपर अवैध तरीके से मुकदमे लाद कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

  हरीश मिश्रा ने कहा कि हम इस मामले की जानकारी अपना दल कमेरावादी के नेता एवं सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल को देंगे। वो सदन में इस मामले को उठाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें