फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद बंटा चुनाव चिह्न, प्रचार में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी का समय बीतने के बाद रविवार को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया गया। इसी के साथ प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। किसी को तरकश तो किसी को तलवार, किसी को चारपाई। कई प्रत्याशियों को टेलीविजन, इमली, गदा, खड़ाऊं, त्रिशूल, धनुष, कुल्हाड़ी, केतली,रेल इंजन, पानी का जहाज जैसे चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को जिले में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए रविवार को तीन बजे तक नाम वापसी हुई। वहीं चुनाव चिन्ह का आवंटन शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार चुनाव निशान पाने के लिए एलटी कालेज के बाहर डटे रहे। ब्लॉक कार्यालयों पर ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की भीड़ रही।
चुनाव चिह्न पाते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। प्रत्याशी अपने चिह्न को अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच ले जाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए हिंदी वर्णमाला का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
एलटी कालेज से लेकर ब्लाक तक उमड़ी भीड़
चुनाव निशान पाने के लिए एलटी कालेज से लेकर ब्लॉक तक उम्मीदवारों की भीड़ दिखी। देरी से प्रतीक चिह्न का वितरण शुरू होने से भीड़ बढ़ती गई। चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों की भीड़ प्रचार सामग्रियों की दुकानों की ओर मुड़ने लगी। निशान पहचनवाने के लिए कसरत शुरू हो गई है।
सजी रहीं प्रचार सामग्री की दुकानें
प्रतीक चिन्ह आवंटन की तिथि होने से ब्लॉक कार्यालयों के सामने पहले से प्रचार सामग्रियों की दुकानें सज गई थी। चिह्न मिलते ही यहां उम्मीदवारों की भीड़ जुट गई। मौके पर प्रचार सामग्री तो मिल रही थी, लेकिन इसकी मंहगाई प्रत्याशियों को अखर रही थी।प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा प्रचार सामग्री खरीद कर अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें