फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने परिवार संग केंद्रों पर पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर के 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले टीकाकरण उत्सव की शुरुआत रविवार से हो गई। पहले दिन ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों में उत्साह दिखा। कई जगहों पर पति पत्नी साथ पहुंचे तो कुछ जगहों पर परिवार संग पहुंचकर भी लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए सर सुंदरलाल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, ईएसआई, स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल भेलूपुर समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग सुबह से टीकाकरण कराने पहुंचे।
केंद्रों पर 5331 को लगी पहली डोज
रविवार को अवकाश के बाद भी जिले में अलग-अलग केंद्रों पर कुल 5852 का टीकाकरण हुआ। प्रभारी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 5331 को पहली और 521 को दूसरी डोज लगाई गई। इसमे 60 साल से ऊपर के 1102 लोगों ने पहली डोज लगवाई जबकि 100 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि 45 से 59 साल तक के 4132 लोग पहली डोज लगवाने केंद्र पर पहुंचे जबकि 343 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में भी आज लगेगा टीका
प्रभारी सीएमओ ने बताया कि 12 अप्रैल को पहले से 65 केंद्रों के अलावा पांच अन्य केंद्रों जिसमे बिजली विभाग के एमडी ऑफिस भिखारीपुर, सिगरा बिजली आफिस, नगर निगम कार्यालय, हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड, मेडिकल केयर यूनिट, कलेक्ट्रेट में टीकाकरण किया जाएगा। जहां 45 साल से अधिक उम्र के लोग पहुंचकर अपना टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें