फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishwakarma puja 2022: निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त और योग

Sat, 17 Sep 2022 07:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

निर्माण के देवता विश्वकर्मा की पूजा आज होगी। पूजन को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। पूजा पंडालों में मूर्ति, सजावटी व अन्य सामान लाकर रख दिए गए हैं। साफ-सफाई का काम भी पूरा हो गया है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने पूजन का अभिजीत मुहूर्त बताया है। 
विज्ञापन
Vishwakarma Puja - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज होगी। पूजन को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। पूजा पंडालों में मूर्ति, सजावटी व अन्य सामान लाकर रख दिए गए हैं। साफ-सफाई का काम भी पूरा हो गया है। 

विज्ञापन

बरेका, बीएचयू, टेलीफोन एक्सचेंज, पावर ग्रिड, पावर सब स्टेशन, आईटीआई सहित अन्य कारखानों में भी पूजा होगी। शहर में वाहन एजेंसियों, मोटर गैराज, वर्कशाप में भी आयोजन होंगे। ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि शनिवार को पूजन का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.27 से दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा।  
लक्सा स्थित मूर्तिकार बद्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि इस बार भगवान विश्वकर्मा की इको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। खास बात है कि इन्हें गंगा की शुद्ध माटी के अलावा नेचुरल रंगों से सजाया गया है। इनकी मांग वाराणसी के साथ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें