फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: काशीयात्रा के बॉलीवुड नाइट में विशाल-शेखर की मशहूर जोड़ी मचाएगी धमाल, सूरों पर थिरकेंगे आईआईटीयंस

Mon, 08 Jan 2024 08:20 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशीयात्रा-24 के आयोजन को आईआईटी के छात्र-छात्राएं खास बनाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। 21 जनवरी को बॉलीवुड नाइट में
मशहूर संगीतकार व गायक विशाल डडलानी और शेखर रावजिआनी के सुरों पर आईआईटीयंस थिरकेंगे।
विज्ञापन
विशाल- शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा की आखिरी शाम विशाल शेखर के सुरों से सजेगी। 19 जनवरी से शुरू हो रहे काशीयात्रा-24 के बॉलीवुड नाइट में मशहूर संगीतकार व गायक विशाल डडलानी और शेखर रावजिआनी की जोड़ी धमाल मचाएगी। 21 जनवरी को इनके सुरों पर आईआईटीयंस थिरकेंगे।

विज्ञापन


काशीयात्रा-24 का आगाज 19 जनवरी से हो रहा है। इस आयोजन को आईआईटी के छात्र-छात्राएं खास बनाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। अलग-अलग आयोजनों के लिए मुख्य अतिथियों को बुलाया गया है। काशीयात्रा में सबसे खास बॉलीवुड नाइट ही होता है। 

इस बार इस इवेंट में आईआईटीयंस ने बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी विशाल-शेखर को आमंत्रित किया है। उन्होंने अपनी स्वीकृति भी दे दी है। विशाल शेखर की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने गीतों से धमाल मचाया है। आईआईटी बीएचयू के इस सांस्कृतिक उत्सव में 60 इवेंट्स होंगे। कुछ प्री-इवेंट्स भी होने हैं। इसमें फ्यूजन फिएस्टा, इंटरनेशनल कार्निवाल, सोशल कैंपेनिंग आदि इवेंट्स खास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें