लोहता। खेवसीपुर गांव के सामने बन रहे रिंग रोड पर अंडरपॉस बनाने की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया विधायक ने अधिकारियों से बात की। विधायक के आश्वासन जाम समाप्त हुआ।
ग्रामीणों ने बताया की दो महीने पहले अंडरपॉस बनाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया था। उस समय अधिकारियों ने अंडरपॉस बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब दूसरे स्थान पर बनाने की कवायद की जा रही है। रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जहां ग्रामीणों की मांग है, वहीं अंडरपॉस बनेगा तब ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस मौके पर संतोष पटेल, शिव शंकर पटेल, संजय पटेल, भाईलाल पटेल, कमला पटेल, दुर्गा पटेल आदि मौजूद रहे।