फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बालक का शारीरिक शोषण करते बाबा को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

Wed, 15 Jan 2020 02:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
आरोपित बाबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित एक मंदिर में रहने वाले बाबा को बुधवार को ग्रामीणों ने एक सात साल के बच्चे का शारीरिक शोषण करते रंगेहाथ पकड़ा। बाबा बच्चे को पतंग देने के नाम पर बहलाता-फुसलाता था और फिर नाबालिग बच्चे के साथ मंदिर परिसर में ही कुकर्म  करता था। गांव वालों ने पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जिले के एक हनुमान मंदिर पर अपनी कुटिया में रह रहे कौशांबी जनपद के थाना सराय अकिल के सुलसैनी गांव निवासी एक साधु बाबा रामदरश तिवारी पुत्र रामनरेश तिवारी ने बालक को पतंग देने की लालच देकर पास बुलाया और कुटिया के अंदर बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग ने पीड़ा से घबराकर भागा और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसकी सूचना परिजनों ने ज्ञानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को परिजनों के समक्ष बच्चे से संपर्क कर मामले की पड़ताल करने को कहा।

पड़ताल करने पर पीड़ित किशोर ने बताया कि इसके पूर्व में भी ढोंगी बाबा ने पतंग देने के बहाने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया है। साथ ही विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी भी दिया करता था। पीड़ित बालक की शिकायत के आधार पर परिजनों ने थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें