फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दशाश्वमेध घाट पहुंचे श्री श्री रविशंकर और अभिनेता विक्रांत मैसी, मां गंगा की आरती में हुए शामिल

Fri, 03 May 2024 09:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में मां गंगा की आरती में बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शामिल हुए। 
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पहुंचे श्री श्री रविशंकर और विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री श्री रविशंकर और बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी दशाश्वमेध घाट पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती में शामिल हुए।

विज्ञापन

अभिनेता विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी भी रहे मौजूद। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र मोमेंटो प्रसाद देकर स्वागत किया। 
 
 

मां गंगा की आरती - फोटो : अमर उजाला
लगभग आधे घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर श्री श्री रविशंकर और बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी मौजूद रहे। साथ में दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में घाट पर पुलिस बल तैनात रहा।
 
विज्ञापन

मां गंगा की आरती में पहुंचे श्री श्री रविशंकर और विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता विक्रांत मैसी ने बातचीत के दौरान कहा कि ये मेरा दूसरे घर है। वाराणसी मैं पहली बार नहीं आया हूं। मैं यहां 10 साल से आ रहा हूं। विकसित भारत के बारे में बात करते हुए कहा कि हम सभी को एक विकसित भारत बनाना है। आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे बढ़ना है। सभी को मतदान करना चाहिए और अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें