फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्थक होगी विजय यात्रा, प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : डिंपल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वाराणसी पहुंची। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद लेकर आए हैं। समाजवादी विजय यात्रा सार्थक होगी और प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। जो देश और प्रदेश का भविष्य संवारने का काम करेगी। वह कचहरी स्थित एक मिष्ठान भंडार से बाहर निकलते समय मीडिया से बात कर रही थीं। डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना भी साधा। कहा कि अन्नदाताओं पर केंद्र और प्रदेश सरकार जुल्म कर रही है। किसानों को आतंकी कहा जा रहा है। जनता विधानसभा चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन

इससे पहले वह लखनऊ से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन कार्यकर्ताओं को भनक नहीं लगी। जब वह मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर वाराणसी निकलीं तब कार्यकर्ताओं को इसका पता चला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मिष्ठान भंडार में उन्होंने रसगुल्ला, काजू बिस्कुट, पिस्ता रोल, मिठाई का स्वाद चखा। साथ ही लखनऊ भी मिठाई लेकर गईं। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, लक्ष्मीकांत कांत मिश्रा, किशमिश गुरू, प्रदेश सचिव राजू यादव, पूजा यादव, दीपचंद गुप्ता, संदीप यादव और विकास यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें