फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर सवाल: विश्वनाथ धाम में मेटा स्मार्ट ग्लास लगाकर गर्भगृह में जलाभिषेक का वीडियो वायरल, होगी जांच

Mon, 31 Aug 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में मेटा स्मार्ट ग्लास लगाकर जलाभिषेक करने का युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। उसने वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर युवक की आलोचना की और इसे मंदिर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में मेटा एआई स्मार्ट चश्मा पहनकर प्रवेश करने का मामला सामने आया है। रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शशांक पाठक नाम के युवक के अकाउंट से 28 सेकेंड का वीडियो साझा किया गया है। इसमें वह बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलाभिषेक करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


दावा है कि युवक मेटा एआई कैमरा वाला चश्मा पहनकर मंदिर में प्रवेश कर गया था। उसने जलाभिषेक और मंदिर परिसर का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर युवक की आलोचना की और इसे मंदिर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। 

इसके बाद उसने वीडियो और अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। इससे पहले भी पिछले साल 14 अक्तूबर को एक युवक कैमरे वाला चश्मा पहनकर मंदिर में प्रवेश कर गया था। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। मंदिर प्रशासन की ओर शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी चेकिंग में कैमरा वाला चश्मा छूट कैसे गया 
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा जांच को लेकर उठ रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की कई स्तरों पर जांच की जाती है। मंदिर में मोबाइल फोन, कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध है।

ये है मेटा स्मार्ट ग्लास
यह सामान्य चश्मे की तरह ही दिखता है, लेकिन इसमें कैमरा और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें