इस मामले में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के द्वारा इस बात की जानकारी हुई है। एसपी ने कहा कि वीडियो को देखकर लग रहा है कि वीडियो तीन से चार महीने पुराना है। फिलहाल वीडियो की जांच कराई जाएगी।
वीडियो में मौजूद जेल के अधिकारी अगर इस वक्त उसी जेल में तैनात है तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच इंस्पेक्टर एलआईयू को सौंपी गई है।