फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का बिरादरी पूछने का वीडियो वायरल, सपा नेताओं ने ट्वीट कर जताई आपत्ति

Fri, 02 Jul 2021 09:55 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चंदौली के सांसद पूछ रहे हैं कि वे किस बिरादरी के हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक लड़की की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसी के परिवार की मदद कर रहे थे जिसे सोशल मीडिया पर गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा।
विज्ञापन
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री और चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे लोगों से पूछ रहे हैं कि वे किस बिरादरी के हैं। इस वीडियो को सपा के कई नेताओं ने ट्वीट कर आपत्ति जताई। कैबिनेट मंत्री बृहस्पतिवार को चंदौली जनपद के सकलडीहा सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में गए थे, वहीं एक जगह रुककर उन्होंने लोगों से बातचीत की थी। यह वीडियो वहीं का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के संदर्भ में कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बृहस्पतिवार की शाम अपने गोद लिए सकलडीहा सीएचसी पर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सकलडीहा के खड़ेहरा, शिवपुर गांव से उनका काफिला गुजरा। उन्होंने देखा कि सड़क पर दो-तीन सौ लोग जुटे हैं। उन्होंने काफिला रुकवाकर लोगों से पूछा तो पता चला कि किसी लड़की की बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है और परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता।

मंत्री ने परिवार को समझाया और कहा कि मैं डीएम से बोल दे रहा हूं। रात में ही पोस्टमार्टम हो जाएगा। जब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा आप लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। तब लोग उनकी बात से सहमत हुए। इसी क्रम में उन्होंने बिरादरी पूछी पर उनका यह मतलब बिल्कुल नहीं था। उसे गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने तो परिवार की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित तक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता मनोज काका ने किया ट्वीट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें