फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: पान विक्रेता की बेटी की शादी पर पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश, मुख्यमंत्री भी भेज चुके हैं शुभकामना

Fri, 02 Jul 2021 08:59 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

करमा क्षेत्र स्थित कठपुरवा गांव में रामाज्ञा की बेटी ज्योति की 11 जून को शादी थी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जनपद के करमा क्षेत्र स्थित कठपुरवा गांव में पान विक्रेता की बेटी की शादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना संदेश भेजा है। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संदेश भेजकर नवदंपती को बधाई दी थी। पीएम और सीएम का संदेश पाकर पूरा परिवार आह्लादित है।

विज्ञापन


कठपुरवा निवासी लाल बहादुर सिंह और उनके भाई रामाज्ञा सिंह हिंदुआरी मोड़ पर पान की दुकान चलाते हैं। रामाज्ञा की बेटी ज्योति की 11 जून को शादी थी। लाल बहादुर ने पीएम, सीएम और प्रदेश के सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को निमंत्रण पत्र भेजे थे। आग्रह किया था कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शादी में जरूर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सोनभद्र: पीएम मोदी और सीएम योगी के बधाई संदेश को दिखाते परिजन।


पीएम, सीएम शादी में तो नहीं पहुंचे लेकिन दंपती को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दी है। 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश मिला। संदेश पाकर पूरा परिवार निहाल है। लालबहादुर सिंह, रामाज्ञा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विकास मौर्या, विष्णुकांत मौर्य, विशाल मौर्य, विवेक, प्रहलाद आदि ने प्रसन्नता जताई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें