फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस परिचालक और निरीक्षक में नोकझोंक का वीडियो वायरल: सिटी बस परिचालक के काम पर रोक, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Tue, 23 Aug 2022 04:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रविंद्रपुरी में सोमवार को टिकट निरीक्षण के दौरान जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिटी बस के परिचालक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बस परिचालक और निरीक्षक के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में टिकट जांच के दौरान बस परिचालक और निरीक्षक के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वाराणसी के रविंद्रपुरी में सोमवार को टिकट निरीक्षण के दौरान जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिटी बस के परिचालक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। लंका से कैंट और काशी डिपो के बीच चलने वाली सिटी बस के परिचालक के काम करने पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि बिना वैध टिकट के यात्रा करने वालों पर रोक लगाने के लिए तीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को लंका से डिपो आ रहे बस की रविंद्रपुरी में यातायात निरीक्षक स्नेहलता और मनोज यादव ने टिकट चेक करना शुरू किया। जांच में दस यात्री बिना टिकट के पकड़े गए। जिसके बाद चालान बनाने की कार्रवाई शुरू की गई जिसका परिचालक अर्जुन सिंह ने विरोध प करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत यातायात निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों से की। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बस परिचालक के काम करने पर रोक लगाते हुए जांच कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें