फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार है रामनगर का पशु चिकित्सालय: बारिश और सीवर का पानी भर जाने से होती है परेशानी, मच्छरों का भी बढ़ा प्रकोप

Wed, 11 Sep 2024 05:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जलजमाव की समस्या के कारण अपने पशुओं का इलाज कराने आ रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क से कमरे तक उन्हें अपनी गाड़ी लेकर जाना पड़ता है। बावजूद इसके उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। 
विज्ञापन
रामनगर का पशु चिकित्सालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर स्थित पशु चिकित्सालय में बारिश और सीवर का पानी भर जाने से यहां के चिकित्सक काफी परेशान हो रहे हैं। बीमार जानवरों का इलाज करवाने के लिए आने वाले लोग भी बमुश्किल अंदर जा पाते हैं। दस दिन पहले हुई बारिश का पानी परिसर में लग जाने से जहां मच्छरों का प्रकोप हो गया है वहीं, जहरीले जानवर भी निकल रहे हैं।

विज्ञापन




रामनगर का पशु चिकित्सालय की पशु प्रसार अधिकारी नीतू यादव ने बताया किया एक सप्ताह पहले शिकायत के बाद नगर निगम मशीन लगाकर पानी निकलवा रहा है। पानी निकलने के बाद भी बदबू और कीचड़ की समस्या खड़ी हो जाती है। सड़क किनारे सीवर का ढक्कन लगा हुआ है, जिसमें से गंदा पानी निकलकर सीधे परिसर में आता है। अन्य कर्मियों ने कहा कि गंदा पानी मेन गेट से चिकित्सालय के अंदर तक लगा हुआ है। हर बारिश में यही समस्या उत्पन्न हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बारिश में होती है समस्याएं
बारिश के हर मौसम में पशु चिकित्सालय की स्थिति बदहाल हो जाती है। सड़क के साथ सीवर का पानी भी पूरे परिसर में फैल जाता है। घुटने तक पानी लग जाने के कारण इसी से होकर चिकित्सक अंदर पहुंचते हैं। हर बार हो रही इस विकराल समस्या के कारण चिकित्सक सहित पशुओं का इलाज के लिए आने वाले लोग भी परेशान होत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें