फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही ने लील ली दो जिंदगी: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गई दो मासूम बहनों की जान

Wed, 11 Sep 2024 05:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में दो बहनों की जान लापरवाही में चली गई। सर्पदंश के बाद परिजनों ने अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंके चक्कर में दोनों की जान गवां दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चंदनपुर गांव में सोते समय दो मासूम बहनों को सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। जब कोई लाभ नहीं हुआ तो परिजन रात में सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
चंदनपुर गांव निवासी धनेश कुमार की चार वर्षीय पुत्री परी और ढाई वर्षीय पुत्री श्वेता को सोते समय सोमवार की सुबह किसी सर्प ने डस लिया। मां छोटी बेटी के रोने की आवाज सुनकर उसे चारपाई से उठाकर बाहर ले गई। वापस कमरे में आने पर सांप निकलते देखकर पुत्री को सर्प के काटने की आशंका होने पर परिजनों के बताया। तब तक बड़ी पुत्री के मुंह से झाग निकलने लगा। 

जिस पर परिजन दोनों बच्चियों को लेकर झाड़-फूंक कराने चले गए। क्षेत्र में कई जगह झाड़-फूंक कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। रात 10 बजे के करीब दोनों बच्चियों को इलाज के लिए परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता धनेश कुमार ने बताया कि सुबह बच्चियों को सर्प के डसने पर मुंह से झाग निकलने लगा तो झाड़-फूंक के लिए ले गए, परंतु कोई लाभ नहीं हुआ तो सीएचसी लेकर गए। 

राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली कि सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत हुई है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें