फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में बवाल के कारण बनारस से होकर जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

Sat, 26 Aug 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ट्रेनों को आधे रास्ते किया निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब में भड़की हिंसा का बड़ा असर रेलवे पर हुआ है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं तो कुछ को शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।  रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे भारत में दो सौ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


यह अपने निर्धारित स्टेशन से पहले ही निरस्त कर दी जा रही हैं और वहीं से चलाई जा रही है। शुक्रवार को प्रभावित रहीं ट्रेनों के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। वाराणसी से चलकर बेगमपुरा जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस को अंतिम समय में कैंसिल कर दिया गया जिसके चलते यात्रियों में इसको लेकर जबरदस्त रोष नजर आया। 

धनबाद से फिरोजपुर को जाने वाली गंगा सतलज ट्रेन को नजीमाबाद में निरस्त कर दिया गया। यह नजीबाबाद-फिरोजपुर के बीच कैंसिल रही। वहीं हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस बरेली में टर्मिनेट कर दी गई। यह ट्रेन बरेली-अमृतसर के बीच निरस्त रही।
विज्ञापन


यही नहीं बनारस से चलकर या होकर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन पंजाब में चल रहे बवाल के कारण प्रभावित है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है जिन्होंने ने महीनों पहले रेल टिकट आरक्षित कराई थी।

गंतव्य से पहले ही ट्रेन कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। या तो वह अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं या फिर दूसरे विकल्प की तलाश में जुट गए हैं। कैंट रेलवे स्टेशन के करेंट काउंटर पर टिकट वापसी कराते यात्री भी नजर आए।

वहीं लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली रेल गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सुल्तानपुर-निहालगढ़-लखनऊ के स्थान पर सुल्तानपुर-फैज़ाबाद-लखनऊ-आलमनगर के रास्ते अपने गंतव्य को गई।

राजेंद्रनगर-इंदौर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सुल्तानपुर-निहालगढ़-लखनऊ की जगह सुल्तानपुर-फैज़ाबाद-लखनऊ-कानपुर के रास्ते रवाना हुई। कानपुर-वाराणसी वरुणा एक्सप्रेस लखनऊ-फैज़ाबाद के रास्ते चलाई गई।

फिलहाल टाल रहे यात्रा
पंजाब, हरियाणा यहां तक की सीमावर्ती इलाकों की योजना बनाकर बैठे लोग अपनी यात्रा फिलहाल कुछ दिन के लिए टाल दे रहे हैं। यही नही पंजाब में शुक्रवार की शाम भड़की हिंसा के बाद अंतिम समय में योजनाएं बदल गई।
 
विज्ञापन

आठ ट्रेनें आज नहीं पहुंचेंगी मुगलसराय/वाराणसी

ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
डेरा समर्थकों की हिंसा के चलते मुगलसराय होकर हावड़ा की ओर तथा हावड़ा से मुगलसराय की ओर आने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुक्रवार को आरंभिक स्टेशनों से रद्द कर दिया गया है। इसके चलते सभी आठ ट्रेनें शनिवार की शाम और देर रात को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी।

वहीं शुक्रवार को सियालदह से अमृतसर जाने वाली जलियावाला बांग ट्रेन निरस्त रही।  रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे भारत में दो सौ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके तहत मुगलसराय होकर हावड़ा, सियालदह और धनबाद को जाने वाली 13006 डाउन पंजाब मेल, 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 डाउन जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, 12312 डाउन कालका मेल और 13308 डाउन फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शुक्रवार को आरंभिक स्टेशनों क्रमश: अमृतसर, जम्मूतवी, कालका और फिरोजपुर कैंट से रद्द कर दी गईं।

वहीं अप की ट्रेनों में 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13307 अप गंगा सतलज एक्सप्रेस शुक्रवार को आरंभिक स्टेशन से निरस्त रही।  वही शनिवार को राजेन्द्र नगर टर्मिनल से जम्मूतवी जाने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस मुगलसराय नहीं आएगी। इसके चलते सभी आठ ट्रेनें शनिवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें