फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी शहर की सूरतः हैदराबाद की तरह वाराणसी में फ्लाईओवरों के नीचे बनेंगे वेंडिंग जोन, मिलेंगी हर सुविधाएं

Wed, 25 Aug 2021 09:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी की गलियों और सड़कों पर हर वक्त ठेला और गाड़ियों के आवागमन से अव्यवस्था होती है। इनकी वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। पर्यटकों के सामने वाराणसी की छवि भी खराब होती है। इसी को ध्यान में रखकर वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन बनने से जाम से निजात मिलेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के फ्लाईओवरों के नीचे शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत कायाकल्प किया जाएगा। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। हैदराबाद की तर्ज पर वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शहर की गलियों और सड़कों पर हर वक्त ठेला और गाड़ियों के आवागमन से अव्यवस्था होती है।

विज्ञापन


इनकी वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। पर्यटकों के सामने वाराणसी की छवि भी खराब होती है। इसी को ध्यान में रखकर वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। जहां पटरियों पर लगने वाली दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी।

स्मार्ट सिटी से फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह में काशी की संस्कृति और इतिहास दर्शाती पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही यहां फुटपाथ, वेंडिंग जोन और ओपन कैफे बनाए जाएंगे। चुनिंदा जगहों पर सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जिनसे इसकी सुंदरता बढ़ेगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कुछ स्थानों का इस्तेमाल साइन बोर्ड, यू-टर्न आदि के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए यहां आश्रय और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे। शहर में चौकाघाट, आशापुर, पुलिस लाइन, फुलवरिया, ककरमत्ता, मंडुवाडीह, सामनेघाट के फ्लाईओवर, पुल और आरओबी हैं। इन सात फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। इससे 31 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा होगा। हैदराबाद में कई सालों से फ्लाईओवर के निर्माण के बाद नीचे वेंडिंग जोन बनाया गया है। 

वेंडिंग जोन को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना

वेंडिंग जोन को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय, पेयजल, पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन बनने से अधिक से अधिक वेंडर्स को यहां दुकानें एलाट होंगी। 

डूडा के पीओ जया सिंह ने कहा कि  वेंडिंग जोन के लिए 66 स्थानों को चुना गया है। इनमें अधिकतर जगहों पर दुकानें लग रही हैं। फ्लाईओवरों के नीचे स्मार्ट सिटी से वेंडिंग जोन का विकास होना है। इसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।  
विज्ञापन

फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के  सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि  फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन का प्रस्ताव आया है। अभी इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। 31 हजार वेंडर्स का पंजीकरण किया गया है। अभी 14 हजार पंजीकृत वेंडर शहर भर में अपना व्यवसाय कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें