मौसम में आए बदलाव के बाद वाराणसी में हरी सब्जियों दाम कम हैं। वहीं, रेगुलर सब्जियों के दाम में हल्की गिरावट आई है। नेनुआ 10 से 12 रुपये किलो तो टमाटर 80 रुपये किलोग्राम पहुंच गया है। शहर के सब्जी मंडियों में सब्जियों के भाव कम हैं लेकिन गली, मोहल्ले व कॉलोनियों में ठेले पर सब्जी बिक्री करने वालों का मनमाना दाम है।
मंडी में टमाटर 50 से 60 रुपये किलो है लेकिन वो गली-मोहल्लों 80 से 90 रुपये किलो तक मिल रहा है। सुंदरपुर सब्जी मंडी के विक्रेता आयुष ने बताया कि मंडी में सब्जी सस्ती हो गई है। तरोई, लौकी, कटहल, खीरा, भिंडी आदी सब्जियां आसपास के जिलों से आ रही हैं। वहीं शिमला मिर्च और टमाटर के अलावा बैंगन-परवल आदि सब्जियां से बाहर से आने के कारण महंगी हैं। इधर, आलू फूटकर में 20 से 22 रुपये किलो तो प्याज 18 से 20 रुपये किलो बेचा जा रहा है।
सेब और अनार 200 रुपए किलो के पार
वहीं, फलों में अनार और सेब की बात की जाए तो इनके भाव में कोई कमी नहीं आई है। मंडी में देसी और विदेशी सेब की कीमत 80 से 200 रुपये प्रति किलो है। जबकि अनार 80 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। फल व्यापारी किसान सोनकर ने बताया कि इन दिनों सेब बाहर से आ रहा है जिससे इसकी कीमत बढ़ी है। इसी तरह अनार का उत्पादन कम होने से महाराष्ट्र, गुजरात सहित दक्षिण के राज्यों से कम आवक जिससे अनार भी महंगा हुआ है। इस मोसंबी सबसे सस्ता है जबकि केला, पपीता, कीवी, नारियल जैसे फलों के भाव अभी कोई बदलाव नहीं है।