यहां बता दें कि फरवरी 2020 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस स्मृति स्थल का लोकार्पण किया था। साढ़े नौ एकड़ भूमि में निर्मित इस स्मृति स्थल पर अब तक कुल 39 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बाद पड़ाव चौराहे से लेकर स्मृति स्थल के बीच अंडरग्राउंड पार्किंग, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, ओपेन थियेटर, लैंड स्कैप, पुराने पार्क का जीर्णोद्धार आदि के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर संस्कृति मंत्रालय को भेज दी गई है।
दरअसल, रामनगर से पड़ाव के बीच प्रस्तावित रिवर फ्रंट योजना में भी पार्किंग, जेटी सहित अन्य सुविधाओं को विकसित करने की योजना है। इस योजना के कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब वीडीए को स्मृति स्थल के दूसरे चरण की परियोजना पर सहमति की उम्मीद जगी है।
वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि इसके लिए पहले भी विकास प्राधिकरण की ओर से संस्कृति विभाग को पत्र भेजकर बजट की मांग की गई थी। दीनदयाल स्मृति स्थल के दूसरे चरण के लिए संस्कृति मंत्रालय को डीपीआर भेजी जा चुकी है। वहां से सहमति व बजट के बाद ही काम होगा। इसके लिए शासन के माध्यम से मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है।