अवैध निर्माणों पर सख्ती का असर वीडीए के राजस्व पर दिखने लगा है। जिन नक्शों को पास करने में वीडीए को सालभर का समय लगाता था, उन नक्शों को मात्र दो माह में पूरा कर लिया, इससे वीडीए को 13.44 करोड़ का राजस्व मिला है।
वीडीए वीसी ईशा दुहन की सख्ती के बाद अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिया गया और वीडीए के पटल पर दो माह में करीब 700 शमन मानचित्र दाखिल हुए। 17 जुलाई से जारी नक्शों के लिए लगाए गए शिविर में अब तक 230 से अधिक नक्शे पास हो गए हैं, इससे 13.43 करोड़ का राजस्व वीडीए को मिला है। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि नक्शों को पास करने के लिए सुदूरवर्ती इलाकों में भी शिविपर लगाए जा रहे हैं। चार वार्डों के लिए वीडीए सभागार में सोमवार को लगे कैम्प में दो नक्शे पास किए गए। इनसे 12 लाख का राजस्व वीडीए को मिला।
देव ऑथ से नोटिस की मॉनीटरिंग शासन से
वीसी ईशा दुहन ने बताया कि वीडीए की अब सभी तरह की नोटिस देव ऑथ नामक वेबसाइट पर काटकर डाली जा रही है। अब उसकी शासन मॉनीटरिंग करता है लिहाजा, सभी लोग नक्शे पास कराने के बाद ही भवनों को बनाएं। जो बनवा लिए है वह शमन कराएं।