कोयला बाजार निवासी बबलू अपने भाई बच्चन के साथ पल्लेदारी का काम करता था। पिता बेचन राजभर की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चन ने बताया कि बबलू रोज की तरह मंगलवार सुबह भी त्रिलोचन घाट पर नहाने गया था। इस दौरान वह घाट की मढ़ी से पानी में हेटर लगा रहा था।
आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन घाट पर मंगलवार को बबलू राजभर (40) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि बबलू त्रिलोचन घाट पर बनी मढ़ी से पानी में हेटर लगा रहा था। इस दौरान उसका सिर पत्थर के टकरा गया और वह बेहोश हो गया। जबतक लोग कुछ समझते तबतक वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एनडीआरएफ टीम और निजी गोतखोरों को साथ लेकर पानी में बबलू की तलाश शुरु की, लेकिन दोपहर 1:30 बजे तक उसका पता नहीं चल सका था।
कोयला बाजार निवासी बबलू अपने भाई बच्चन के साथ पल्लेदारी का काम करता था। पिता बेचन राजभर की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चन ने बताया कि बबलू रोज की तरह मंगलवार सुबह भी त्रिलोचन घाट पर नहाने गया था। इस दौरान वह घाट की मढ़ी से पानी में हेटर लगा रहा था। हेटर मारने के दौरान उसका सिर बोल्डर से टकरा गया और वह पानी के अंदर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आदमपुर पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ के निजी गोताखोरों को लगाया गया है। दोपहर 1:30 बजे तक बबलू की लाश नहीं मिली थी।