फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम अपडेट: पांच डिग्री सेल्सियस कम हुआ अधिकतम तापमान, बारिश के आसार

Thu, 06 Jan 2022 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में गुरुवार सुबह कोहरे का असर दिख रहा है। सर्दी भी अपना सितम ढाह रही है। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरा बुधवार को भी देखने को मिला था, लेकिन 10 बजे तक कोहरा गायब हो गया और धूप निकल आई।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक हल्की धूप रहने के बाद बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही छह से दस जनवरी तक बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बुधवार से दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई, एक समय लगा कि बूंदाबांदी भी होगी लेकिन बादल छाए रहने के बाद फिर मौसम साफ हो गया। शाम को कोहरा कम रहा लेकिन गलन अधिक रही। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 17.4 जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 से बढ़कर 10.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दस जनवरी तक बूंदाबांदी के आसार हैं। ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बनारस क्लब ने जलवाए अलाव
बनारस क्लब ने शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवा। पदाधिकारियों ने चौराहों पर लकड़ियां गिरवाई और लोगों से अलाव से खुद का गर्म रखने की अपील की। मानद सचिव दीपक माहेश्वरी ने बताया कि कचहरी चौराहा और अंबेडकर चौराहा सहित अन्य जगहों पर अलाव जलवाए गए। इसमें क्लब के कोषाध्यक्ष गौरव दास सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें